Monday 9 January 2012

लखुआ उड्यार-




उत्तराखण्ड के प्रागैतिहासिक स्थलों में शैलाश्रयों का महत्वपूर्ण स्थान है। इनमें से एक प्रमुख स्थल अल्मोड़ा जिले में बाड़ेछीना के पास लखुआ उड्यार है। उड्यार शब्द कुमाउनी में गुफा का पर्याय है। यहाँ प्रागैतिहासिक मानव द्वारा निर्मित लाल रंग के अनेक चित्र विद्यमान हैं। पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित यह स्थल इतिहास एवं शोध में रूचि रखने वाले व्यक्तियों तथा अध्येताओं के अतिरिक्त सामान्य पर्यटकों के लिए भी दर्शनीय है।

No comments:

Post a Comment